August 28, 2025

गुजरात हारने के बाद भी ‘आप’ को बड़ी सफलता, Dehli

आप ने ट्वीट कर कहा है कि ‘एक छोटी सी आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए गुजरात की जनता का बहुत-बहुत शुक्रिया और सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। हम भारत को नंबर- वन राष्ट्र बनाने के संकल्प पर अडिग हैं।

दिल्ली की राजनीति से शुरुआत करने वाली आम आदमी पार्टी को आखिरकार राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल ही गया, वो भी तक जब एक दिन पहले ही पार्टी ने एमसीडी चुनाव में जीत दर्ज की है। आप इसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रही है। राष्ट्रीय पार्टी का दर्ज मिलने की जानकारी आप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट के जरिए भी साझा की है। वहीं आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने इस मौके पर गुजरात की जनता का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि गुजरात भाजपा का गढ़ माना जाता है। उस किले को भेदने में हम सफल हुए हैं। आज हमें गुजरात में लगभग 13 प्रतिशत वोट मिला है। अभी तक 39 लाख वोट मिल चुके हैं और अभी भी गिनती जारी है। आप ने ट्वीट कर कहा है कि ‘एक छोटी सी आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए गुजरात की जनता का बहुत-बहुत शुक्रिया और सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। हम भारत को नंबर- वन राष्ट्र बनाने के संकल्प पर अडिग हैं। बता दें कि भाजपा का विकल्प बनने की आकांक्षा के साथ आप ने गुजरात चुनाव लड़ा और सभी 182 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। दिल्ली और पंजाब में आप की सरकारें हैं। वहीं, गोवा में भी वह स्टेट पार्टी के तौर पर दर्ज है।

गुजरात में उसे स्टेट पार्टी का तमगा हासिल करने के लिए छह प्रतिशत वोट और दो सीटों की आवश्यकता थी। उसने बड़ी आसानी से यह उपलब्धि हासिल कर ली है। चार राज्यों में स्टेट पार्टी को नेशनल पार्टी का स्टेटस मिल जाता है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने तो घोषणा ही कर दी कि ‘गुजरात की जनता के वोट से आम आदमी पार्टी आज राष्ट्रीय पार्टी बन रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य की राजनीति पहली बार राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बना रही है। इसके लिए पूरे देश को बधाई।’

HrGroup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed