August 28, 2025

अफगानिस्तान में यात्री विमान हुआ क्रैश, रूस जा रहा प्लेन भटक गया था रास्ता

रूस की राजधानी मॉस्को जा रहा एक विमान अफगानिस्तान के बदख्शां क्षेत्र में हुआ क्रैश हो गया है। डीजीसीए अधिकारी ने पुष्टि की है कि यह भारतीय विमान नहीं है। डीजीसीए अधिकारी ने पुष्टि की है कि यह भारतीय विमान नहीं है। यह विमान एक छोटे आकार का विमान था। बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और जिबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

रूस की राजधानी मॉस्को जा रहा विमान अफगानिस्तान में क्रैश हो गया है।

रूस की राजधानी मॉस्को जा रहा एक विमान, डी एफ-10 एयरक्राफ्ट (DF-10 aircraft) अफगानिस्तान के बदख्शां क्षेत्र में हुआ क्रैश हो गया है। डीजीसीए अधिकारी ने पुष्टि की है कि यह भारतीय विमान नहीं है। जानकारी के मुताबिक, विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

विमान में छह लोगों के सवार होने की आशंका

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकी विमानन अधिकारियों का कहना है कि एक रूसी पंजीकृत विमान था, जिसमें छह लोगों के सवार होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम को अफगानिस्तान के ऊपर रडार स्क्रीन से गायब हो गया। विमान एक चार्टर उड़ान थी जो भारत से उज्बेकिस्तान होते हुए मॉस्को जा रही थी।

HrGroup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed