October 18, 2024

हरियाणा: नूंह में सोहना पहाड़ी की गुमटी में जा बैठा तेंदुआ,मौके पर पहुंची वन विभाग तो…..

सोहना : हरियाणा के नूंह जिले के तावडू खंड स्तिथ राष्ट्रीय राजमार्ग 919 पर सोहना पहाड़ी में रविवार दोपहर को तेंदुआ देखे जाने से हड़कंप मच गया। तेंदुआ मार्ग के साथ बनी एक गुमटी में जा बैठा। जहां पर तेंदुए देखे जाने के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान तेंदुआ को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ भी एकत्रित हो गई। लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए भीड़ को हटा दिया। थोडी देर बाद ही वन्य जीव विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक तेंदुआ वहां से भाग गया।

रविवार दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने सड़क पार करते हुए तेंदुए को देखा था। जो सड़क के साथ अरावली क्षेत्र में बनी एक गुमटी में घुसा था। वह तेंदुए को देखते ही घबरा गए थे। स्थानीय और राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पहाड़ में तेंदुआ मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी अपने स्तर पर तेंदुए के पद चिन्ह ढूंढने का प्रयास किया। इसके बाद वन्य जीव विभाग की ओर से वन्य दरोगा आकाश, मुबीन और उप निरीक्षक कृष्ण कुमार भी पहुंच गए। जिन्होंने अपने उपकरणों की मदद से तेंदुए को खोजने का प्रयास किया।

नहीं मिला तेंदुआ

करीब आधा घंटा तक उन्होंने किले नुमा गुमटी में अंदर तक तलाशी ली। लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि वन्य जीव टीम सदस्यों ने बताया कि यह अरावली क्षेत्र है तेंदुए का आना यहां पर स्वाभाविक है। भोजन या पानी पीने की तलाश में यहां पर पहुंचा होगा। तेंदुआ एक जगह नहीं रुकता है। फिलहाल यहां से निकल गया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि यहां पर एकत्रित नहीं हो।

HrGroup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed