October 18, 2024

ADRC Recruitment: आज है इन 12600 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख, 8वीं से ग्रेजुएट तक के लिए मौका

असम डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कमीशन द्वारा विज्ञापित ग्रेड 3 और ग्रेड 4 कुल 12600 पदों पर भर्ती (ADRC Recruitment 2023) के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन असम (SEBA) की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। इन दोनों ही भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2023 से शुरू हुई थी।

ADRC Recruitment 2023: ग्रेड 3 और ग्रेड 4 भर्तियों के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को शुल्क नहीं देना होगा।

आवेदन प्रक्रिया आज, 29 दिसंबर 2023 को समाप्त हो जाएगीअंतिम क्षणों का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द अपना अप्लीकेशन सबमिट कर लेंएडीआरसी द्वारा निकाली गई है ग्रेड 3 और ग्रेड 4 कुल 12600 पदों पर भर्तीआधिकारिक वेबसाइट, sebaonline.org पर अप्लाई करेंदोनों ही भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2023 से शुरू हुई थी

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। 8वीं, 10वीं, 12वीं पास और स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। असम डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कमीशन (एडीआरसी) द्वारा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रेड 3 और ग्रेड 4 के 12 हजार से अधिक पदों पर भर्ती (ADRC Recruitment 2023) के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह आवेदन प्रक्रिया आज यानी शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 को समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे अंतिम क्षणों का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द अपना अप्लीकेशन सबमिट कर लें।

ADRC Recruitment 2023: कहां और कैसे करें आवेदन?

एडीआरसी द्वारा विज्ञापित ग्रेड 3 और ग्रेड 4 कुल 12600 पदों पर भर्ती (ADRC Recruitment 2023) के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, असम (SEBA) की आधिकारिक वेबसाइट, sebaonline.org पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवार पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें और अपने रजिस्टर्ड डिटेल के माध्यम से लॉग-इन करके अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

ADRC ग्रेड 3 भर्ती 2024 – अधिसूचना लिंक | आवेदन लिंकADRC ग्रेड 4 भर्ती 2024 – अधिसूचना लिंक | आवेदन लिंक

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इन दोनों ही भर्तियों के लिए आवेदन शुल्क नहीं भरना है। बता दें कि इन दोनों ही भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2023 से शुरू हुई थी। हालांकि, आवेदन से पहले उम्मीदवारों को पदों के अनुसार निर्धारित योग्यता मानदंड जान लेने चाहिए।

ADRC Recruitment 2023: पदों के अनुसार योग्यता मानदंड

एडीआरसी द्वारा विज्ञापन सं.SLRC-G-III/91/Advertisement/2023/2 के माध्यम से ग्रेड 3 के 7600 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों को कटेगरी 1, 2 और 3 में अलग-अलग रखा गया है। कटेगरी 1 के पदों की संख्या 4055 है और योग्यता स्नातक है। साथ ही, कटेगरी 2 के 3127 पद हैं और योग्यता 12वीं पास है, जबकि कटेगरी 3 के लिए 418 वेकेंसी है और योग्यता 10वीं पास निर्धारित है।

इसी प्रकार, विज्ञापन सं. SLRC-G-IV/Assam/Advertisement for Analogous Posts-IV/2023-24/01/14 के अनुसार ग्रेड 4 के 5000 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें 10वीं योग्यता के 3050 पद हैं, जबकि 8वीं पास योग्यता के लिए 1950 पद निर्धारित किए गए हैं।

वहीं बात करें आयु सीमा की तो ग्रेड 3 और ग्रेड 4 दोनों ही कटेगरी के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जानी है। असम राज्य के मूल निवासी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को अनारक्षित वर्ग में ही आवेदन करना होगा।

HrGroup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed