October 18, 2024

क्रिसमस पर नहीं बना कहीं बाहर जाने का प्लान! दिल्ली की इन जगहों का उठा सकते हैं लुत्फ दिल्ली की इन खूबसूरत सी जगहों पर भी क्रिसम पार्टी का आनंद उठा सकते हैं। दिल्ली में ग्रेविटी रेस्ट्रो-लाउंज, डीएलएफ साइबर हब, वंडर कार्निवल, साकेत सिटी वॉक जैसी ऐसी कई जगहें हैं।

साल 2022 का आखिरी पार्टी फेस्टिवल क्रिसमस बस आने ही वाला है। इस बीच अगर आपने कहीं बाहर जाने का प्लान नहीं बनाया है तो उदास होने की जरूरत नहीं है। दिल्ली की इन खूबसूरत सी जगहों पर भी क्रिसम पार्टी का आनंद उठा सकते हैं। दिल्ली में ग्रेविटी रेस्ट्रो-लाउंज, डीएलएफ साइबर हब, वंडर कार्निवल, साकेत सिटी वॉक जैसी ऐसी कई जगहें हैं जहां आप क्रिसमस पार्टी का आनंद उठा सकते हैं। 

ग्रेविटी रेस्ट्रो-लाउंज

ग्रेविटी रेस्ट्रो-लाउंज नोएडा के सेक्टर 26 में हैं। क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए इसे बेहतर ऑप्शन माना जाता है। यहां आपने दोस्तों और फैमिली के साथ क्रिसमस नाइट बिता सकते हैं। हालांकि यहां एंट्री के लिए बुकिंग करानी पड़ती है और ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा है।

वंडर कार्निवल

क्रिसमस के मौके पर वंडर कार्निवल घूमना सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जा सकता है। क्रिसमस के मौके पर यहां कई सारे इवेंट का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा पास के फ्ली मार्केट को भी गूमा जा सकता है।

डीएलएफ साइबर हब

गुड़गांव को कैफे और क्लब का हब माना जा सकता है। यहां एंटरटेंमेंट के लिए एक से बढ़कर एक कैफे और क्लब का ऑप्शन मिल सकता है। इसके अलावा गुड़गांव में हर मौके पर मनोरंजन की भरपूर व्यवस्था होती है। डीएलएफ साइबर हब गुरुग्राम पर क्रिसमस का अच्छा आयोजन किया जाता है। यहां मॉल के अंदर कई पब और क्लब में क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया जाता है। 

साकेत सिटी वॉक

दिल्ली का साकेत सिटी वॉक सबसे मशहूर है। यह दक्षिण दिल्ली में स्थित है जिसका सबसे निकटतम मेट्रो स्टेशन मालवीय नगर है। क्रिसमस के मौके पर मॉल को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। हालांकि यहां काफी भीड़ भी नजर आती है। यहां कई क्लब भी हैं। इसलिए जिन्हें क्लब जाना पसंद है वो यहां पर इसका आनंद उठा सकते हैं। क्लब में एंट्री के लिए पहले से बुकिंग होना जरूरी है। आम दिनों में यहां एंट्री फ्री है। 

साकेत का जगमग ठेला

क्रिसमस के दिन साकेत के जगमग ठेला को बहुत ही खूबसूरती से सजाया जाता है। रात के समय में यहां की गली रोशनी से जगमगा रही होती है। औक यहीं की हॉट चॉकलेट मशहूर है। तो अगर आप वहां जाएं को इसका स्वाद चखना ना भूलें। इस जगह पर एक से बढ़कर एक कैफे का ऑप्शन आपके पास रहता है। हालांकि 9 बजे तक ही यहां के कैफे खुले होते हैं।

सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल

क्रिसमस का फेस्टिवल हो और चर्च ना जाए ये थोड़ी सी नाइंसाफी होगी। दिल्ली में क्रिसमस की शुरूआत करने के लिए सेक्रेड कैथेड्रल चर्च बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां पर आपके पास केरोलिंग और क्रिसमस नाटकों में शामिल होने का अच्छा ऑप्शन हो सकता है। चर्च को रंग-बिरंगी लाइट्स से बहुत ही खूबसूरती के साथ सजाया जाता है।

ये भी पढ़ें….

HrGroup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed