October 18, 2024

Rahul Gandhi Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सोनिया और प्रियंका गांधी

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह दिल्ली पहुंची है। दिल्ली के बदरपुर सीमा पर उनका जोरदार स्वागत किया गया है। इस यात्रा मे कई नेता शामिल हुए। यात्रा को लेकर यातायात प्रभावित रहेगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार तड़के दिल्ली पहुंच गई है। इस यात्रा में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हो गई है। साथ ही रॉबर्ट वाड्रा भी राहुल गांधी के साथ यात्रा में कदम बढ़ाते नजर आए। इस यात्रा में राहुल के साथ मशहूर फिल्म अभिनेता कमल हासन भी जुड़ेंगे

राहुल गांधी की यह कुछ ही देर में निजामुद्दीन दरगाह पहुंचेगी। इसके बाद 4:30 बजे राहुल लालकिला पर जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 से 6 के बीच राहुल गांधी राजघाट, वीर भूमि और शक्तिस्थल तक पहुंचेंगे।  

कांग्रेस के दिल्ली इकाई प्रमुख अनिल चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बदरपुर में दिल्ली की सीमा पर राहुल गांधी और यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा ने हरियाणा में फरीदाबाद की ओर से दिल्ली में प्रवेश किया है।

कई नेता हुए शामिल

इस यात्रा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला, शक्तिसिंह गोहिल सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए है। इस दौरान कांग्रेस की ओर से कहा गया कि महंगाई, बेरोजगारी और नफरत को दूर करना चाहिए। भारत की इस आवाज को लेकर हम राजा के सिंहासन पर आ गए हैं, हम दिल्ली आ गए हैं। आइए इसे और भी ऊंचा उठाने के लिए हमारे साथ दें। 

दिल्ली में कहां तक जाएगी यात्रा

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इससे पहले ट्वीट किया था कि भारत जोड़ो यात्रा अपने 108वें दिन दिल्ली में प्रवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वहां बेचैनी बढ़ गई है। यात्रा सुबह 11 बजे राष्ट्रीय राजधानी में आश्रम चौक पर रुकेगी और दोपहर 1 बजे यात्रा फिर से शुरू होगी।

रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले इन मार्गों से बचें

दिल्ली पुलिस और कांग्रेस की खींचतान के चलते शनिवार सुबह से ही आधी दिल्ली में यातायात व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में बदरपुर से लाल किले तक लोगों को विभिन्न सड़कों पर यातायात जाम का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें….

HrGroup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed