August 28, 2025

RJD Ministers: लालू की पार्टी में हैं 5 टैलेंटेड मंत्री, डिग्री जान हो जाएंगे हैरान; पढ़ लीजिए क्वालिफिकेशन

Bihar Politics बिहार में हाल में ही आरजेडी के तीन मंत्रियों का विभाग बदल दिया गया है। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि जिस विभाग में नए मंत्री आए हैं वे कितने पढ़े-लिखे हैं। उनके पास कौन सी डिग्री है। तो चलिए आज हम आपलोगों को बताएंगे कि लालू यादव की पार्टी में 5 सबसे टैलेंटेड मंत्री कौन हैं।

लालू की पार्टी के 5 सबसे अधिक पढ़े-लिखे मंत्री

लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने पुरानी सोच से आगे बढ़कर टैलेंटेड मंत्रियों को जगह दी है।लालू यादव की पार्टी ने इन मंत्रियों को बिहार सरकार में सबसे टॉप मंत्रालय सौंपी है।

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politcal News Hindi: नीतीश सरकार ने हाल में ही आरजेडी के तीन मंत्रियों का विभाग बदलकर नए मंत्रियों को जगह दी है। शिक्षा मंत्री से लेकर राजस्व मंत्री का विभाग बदला गया है। अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आरजेडी (RJD) ने मंत्री तो बदल दी है, क्या ये सभी मंत्री पढ़े लिखे हैं? लोग यह भी सोचते हैं कि कहीं तेजस्वी और तेजप्रताप के जैसे कम पढ़े ही उनके अन्य मंत्री तो नहीं हैं।

अगर आप लोग यह सोच रहे हैं कि लालू की पार्टी में कम पढ़े लिखे मंत्री हैं तो यह शंका मन से निकाल दीजिए। दरअसल, लालू की पार्टी RJD ने नीतीश कैबिनेट को टैलेंटेड और पढ़े लिखे नेताओं की फौज दे रखी है। इनमें से तो डॉक्टर-इंजीनियर की भी लिस्ट है।

तो आज हम आपलोगों को लालू की पार्टी के 5 टैलेंटेड और उच्च डिग्रीधारी नेताओं का नाम बताएंगे। इनकी डिग्री देखने के बाद आप लोग पुरानी सोच बदल देंगे।

जितेंद्र कुमार राय (Jitendra Kumar Rai)

आरजेडी नेता और हाल में ही राज्य के पहले खेल मंत्री बनाए गए जितेंद्र कुमार राय काफी पढ़े लिखे और सुलझे हुए नेता हैं। उन्होंने 1998 में लोक महाविद्यालय हाजीपुर से स्नातक किया है। वहीं साल 1994 में उन्होंने राजेंद्र कॉलेज से इंटर किया था। जितेंद्र कुमार राय ने 2001 में छात्र युवा राजद नेता अध्यक्ष के रूप में राजनीति में प्रवेश की थी। वह वर्तमान में सारण के मढ़ौरा से विधायक हैं।

डॉक्टर शमीम अहमद (Dr Shamim Ahmad)

डॉक्टर शमीम अहमद ने साल 2002 में एन.एम. आयुर्वेद कॉलेज, मोतिहारी विहार विश्वविद्यालय (मुजफ्फरपुर) से BAMS की पढ़ाई की है। बता दें BAMS का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसिन एंड सर्जरी होता है। वहीं 1993 में उन्होंने एम एस कॉलेज मोतिहारी से बीएससी की है। वह वर्तमान में नरकटिया (पूर्वी चंपारण)से विधायक हैं।

आलोक कुमार मेहता (Alok Kumar Mehta)

बिहार के नए शिक्षा मंत्री आलोक कुमार मेहता इंडस्ट्रीयल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (Bachelor Of Engineering) किए हुए हैं। वे अब तक 7 देशों की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंनें अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में 2009 में 6 दिन की यात्रा की थी। वह वर्तमान में समस्तीपुर के उजियारपुर से विधायक हैं।

चंद्रशेखर यादव (Chandrashekhar Yadav)

पूर्व शिक्षा मंत्री और वर्तमान में गन्ना मंत्री चंद्रशेखर यादव भी अच्छे खासे पढ़े लिखे मंत्री हैं। वे कानपुर विश्वविद्यालय से 1985 में विज्ञान में स्नातकोत्तर हैं। वहीं 1980 में उन्होंने कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पटना, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से स्नातक किया है। वह वर्तमान में मधेपुरा से विधायक हैं। वह अक्सर अपने बयानों के चलते विवादों में रहते हैं।

ललित कुमार यादव (Lalit Kumar Yadav)

HrGroup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed