September 20, 2026

शीतलहर के चपेट में पूरा उत्तर भारत, घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-NCR; पढ़ें कब मिलेगी ठंड से राहत

पहाड़ों पर हो रही कड़ाके की ठंड और बर्फबारी से पूरा उत्तर भारत इसके प्रकोप में है। दिल्ली से सटे इलाकों की भी यही हालात हैं। एनसीआर इलाकों में ठंडक बरकरार है। हरियाणा पंजाब और बिहार समेत कई राज्यों पर घने कोहरे का सितम जारी है। दिल्ली में घने कोहरे के कारण कई उड़ाने प्रभावित हुईं हैं।

नई दिल्ली। सर्द हवाएं घना कोहरा और ठिठुरन भरी सुबह कुछ ऐसे नजारे में दिल्लीवालों के दिन की शुरुआत हो रही है। पहाड़ों पर हो रही कड़ाके की ठंड और बर्फबारी से पूरा उत्तर भारत इसके प्रकोप में है। दिल्ली से सटे इलाकों की भी यही हालात हैं। एनसीआर इलाकों में ठंडक बरकरार है। हरियाणा, पंजाब और बिहार समेत कई राज्यों पर घने कोहरे का सितम जारी है।

राष्ट्रीय राजधानी के तापमान की बात करें तो कई दिनों से हल्की ठंडी हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को भी कोहरा बहुत अधिक होगा। इस वजह से वजह से मौसम विभाग ने दोनों दिन के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में घने कोहरे को लेकर मिला IMD अलर्ट

दिल्ली में घने कोहरे के कारण कई उड़ाने प्रभावित हुईं हैं। साथ ही हल्की ठंडी हवा चलने के कारण पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को भी कोहरा बहुत अधिक होगा। इस वजह से वजह से मौसम विभाग ने दोनों दिन के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। इस सीजन में पहली बार विजिबिलिटी जीरो रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बिहार में हल्की वर्षा की संभावना

बिहार के मौसम की बात करें तो राजधानी पटना समेत राज्य के मौसम का मिजाज कई दिनों के बाद बदला हुआ नजर आएगा। 29 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण नव वर्ष में दो व चार जनवरी को पटना सहित कई भागों में हल्की वर्षा की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड में वृद्धि का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पूर्वी बांग्लादेश के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके कारण पटना समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।

उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड जारी

उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड जारी है। गाजियाबाद, कानपुर समेत कई शहरों में आज सुबह कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी की राजधानी लखनऊ के बात की जाए तो यहां आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD ने यहां भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छा सकता है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश और उत्तर पूर्व भारत में नृत्य कोहरा संभव है।

हरियाणा में कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

हरियाणा में लगातार तीसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 10 मीटर से कम रहने पर पांच जिलों में वाहन टकराए और इन हादसों में एक की मौत हो गई। मौसम विभाग ने 29 दिसंबर तक अति घना कोहरे की चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के मुताबिक हरियाणा समेत पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और राजस्थान में अगले 3-4 दिनों के दौरान हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु और दक्षिण केरल में छिटपुट हल्की बारिश हुई। असम और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी देखी गई।

HrGroup

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed